State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए किया औचक निरीक्षण

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए किया औचक निरीक्षण

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए किया औचक निरीक्षण |

प्रभारी मंत्री ने शहर के जोन 6 के चार वार्डो का किया निरीक्षण | इसी बीच दोपहिया वाहन के एक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर रुकवाई फ्लीट,घायल व्यक्ति को पहुंचवाया अस्पताल |

प्रभारी मंत्री हैदरगंज वार्ड 2 एवं 3, कल्याण सिंह वार्ड एवं कन्हैया माधोपुर वार्ड का किया निरीक्षण | मंत्री वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर असंतुष्ट दिखे |

जोनल अधिकारी का वेतन काटने का नगर आयुक्त को निर्देश | मंत्री ने सभी जोनों के जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन में नियमित निरीक्षण करें |

खाली पड़े प्लाटों को चिन्हित कर उनके मालिकों को नोटिस देकर उनकी बाउंड्री वॉल करवाई जाए | प्रत्येक वार्ड के सभी गलियों में सफाई कर्मी नियुक्त हो तथा उनका नाम व नंबर भी डिस्प्ले किया जाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *