State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सपा सुप्रीमो अखिलेश का 52वां जन्मदिवस आज, बड़ी संख्या में सपा समर्थक मिलने पहुंचे

सपा सुप्रीमो अखिलेश का 52वां जन्मदिवस आज, बड़ी संख्या में सपा समर्थक मिलने पहुंचे

TIL Desk लखनऊ:👉 समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी 1 जुलाई को जन्मदिन है। इस मौके पर उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश और खुशी देखने को मिल रहा है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का यह 52वां जन्मदिवस है। सपा मुख्यालय के बाहर शुभकामनाएं देने पहुंचे किन्नर। सोने की थाली में ₹11000 रखकर उतारेंगे अखिलेश की आरती।

सपा कार्यालय के बाहर लगे स्टॉल्स में होगा भंडारा आम वितरण और केक काटकर मनाया जाएगा जश्न। अखिलेश से मिलने बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ता। आज से 7 जुलाई तक प्रदेश भर में पीडीए पेड़ लगाएंगे सपा कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *