State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का बयान

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का बयान

TIL Desk Lucknow/ *लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह का बयान* किसानों के साथ में सरकार फेल है | सरकार आचार संहिता का इंतजार कर रही है | लग रहा है किसान के लिए भारत पाकिस्तान का बॉर्डर बना दिया |

जयंत पहले भी भाजपा के साथ रह चुके है | आप नाती जरूर हो सकते है लेकिन वारिस नही है | चौधरी साहब की आपने तुलना मोदी से कर दी | चौधरी साहब की आइडियोलॉजी किसान को आगे बढ़ाने की थी | किसानों के भविष्य पर संकट लाना चौधरी जी की आईडियोलॉजी नहीं |

जयंत जी आप जहां गए है वहां चौधरी जी की आईडियोलॉजी नहीं है | आज टाटा बिरला की जगह अडानी अंबानी आ गए है | हम लोग भी चाहते थे कि चौधरी साहब को भारत रत्न मिले | लेकिन इसके एवज में सत्ता के साथ जाना सही नहीं |

आज इस माहौल में चौधरी साहब होते तो भारत रत्न लेने से मना कर देते | जयंत की पार्टी लोकदल नहीं बल्कि लोकदल को बदनाम करने वाली | जयंत चौधरी साहब और लोकदल का नाम लेना बंद करें | सरकार किसान को 6 हज़ार की खैरात नहीं उनका हक दें | किसान उल्टा सरकार को 6 हज़ार रुपए दे सकता है | देश में अब चुनाव आयोग नहीं बचा | ईवीएम पर भी सुनील सिंह ने उठाए सवाल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *