Punjab & Haryana, State

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें: लुधियाना में सड़क पर गिरा शेड, बिजली सप्लाई प्रभावित

लुधियाना.

रविवार को शहर में तेज बारिश और तेज हवाओं के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी शेड अचानक गिरकर सड़क पर आ गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह मौसम बेहद खराब था और तेज हवाओं के चलते यह शेड अपनी जगह से उखड़ गया। घटना के समय आसपास आवाजाही भी थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शेड गिरते ही इलाके में हलचल मच गई। खास बात यह रही कि गिरा हुआ ढांचा बिजली की तारों के ऊपर भी जा गिरा, जिससे स्थिति और भी जोखिम भरी हो गई थी।

शेड के सड़क पर गिरने के कारण उस हिस्से से आवाजाही पूरी तरह रुक गई है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। फिलहाल मौके पर शेड हटाने और रास्ता साफ करने के प्रयास जारी हैं, ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *