Entertainment, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

स्टार भारत के हाल ही में लॉन्च हुए शो ‘शैतानी रस्में’ के मुख्य अभिनेता विभव रॉय ने ‘नवाबों के शहर – लखनऊ’ का दौरा किया

स्टार भारत के हाल ही में लॉन्च हुए शो 'शैतानी रस्में' के मुख्य अभिनेता विभव रॉय ने 'नवाबों के शहर - लखनऊ' का दौरा किया

TIL Desk Lucknow/ स्टार भारत, अपनी नई पेशकश,’शैतानी रस्में’, एक अभूतपूर्व ‘फैंटेसीथ्रिलर’ शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है| प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता निखिल सिन्हा द्वारा ट्रायंगल फिल्म कंपनी के प्रतिष्ठित बैनर के तहत निर्मित ये नया शो है| ‘शैतानी रस्में’ ये शो हर सोमवार-शनिवार रात 10 बजे स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

अभिनेता विभव रॉय द्वारा चित्रित किया गया है। कहानी में एक अनोखा मोड़ तब आता है जब वह विवाह की राह पर आगे बढ़ते हैं, पीयूष के परिवार द्वारा छिपाए गए रहस्यों से वह अनजान होते है , भूरानगढ़ लौटने पर, उनके सामने दिल दहला देने वाले डरावने रहस्यों का खुलासा हुवा, जिसमें राक्षस मालिक के साथ परिवार के समझौते के बारे में उन्हें पता चलता है।

अपनी लखनऊ यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए विभव रॉय ने कहा, “लखनऊ का दौरा एक दिल छू लेने वाला खूबसूरत अनुभव रहा है। मीडिया और स्थानीय लोगों से जो प्रेम हमें मिला है वो अविस्मरणीय है। हमारे शो “शैतानी रस्में” को मिले अपार प्यार को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि दर्शक शो से बहुत ही गहराई से जुड़े हुए हैं। लखनऊ, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, और दर्शकों के स्नेह का जश्न मनाने के लिए एकदम सही जगह है। मैं वास्तव में अपने किरदार को मिले जबरदस्त प्यार से कृतज्ञ हूं और शो को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का आभारी हूं।”

नए स्टोरीलाइन के बारे में बात करते हुए चैनल के एक प्रवक्ता का कहना है, “स्टार भारत का शो ‘शैतानी रस्में’, अलौकिक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व शो है, यह शो डरावनी कथा में एक अद्भुत अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। अपनी विशिष्ट दृश्य कथा के साथ, यह डर के अनोखे क्षेत्रों का चित्रण करता है, और एक फैंटसी ड्रामा पेश करता है| लोगों को शो में डरावनी दृश्य देखने मिलेगी जो दर्शकों की डर की परिभाषा बदलेंगी, जो इससे पहले टेलीविज़न पर कभी नहीं हुवा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *