Uncategorized

लखनऊ: अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हुए फरार

लखनऊ: अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हुए फरार

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ में दिनदहाड़े गोलीकांड, उत्तर प्रदेश सरकार के भयमुक्त प्रदेश के दावों के बीच राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कल्ली पश्चिम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली संदीप सिंह के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था और कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाईट:: अमित कुमार आनंद (पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, लखनऊ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *