World, हिंदी न्यूज़

अमेरिकी विमान संदिग्ध चीनी लेजर हथियारों के निशाने पर

अमेरिकी विमान संदिग्ध चीनी लेजर हथियारों के निशाने पर

वाशिंगटन डेस्क/ अमेरिका की एक सैन्य अधिकारी का कहना है कि सितंबर 2017 के बाद से अब तक 20 तरह की अलग-अलग घटनाओं में अमेरिकी विमानों को निशाना बनाने के लिए लेजर हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

सेना की प्रवक्ता ने शुक्रवार को को बताया कि ये लेजर किरणें अमेरिकी विमानों पर फ्लैश की गई और इसमें चीन का हाथ होने का अंदेशा है। एक अधिकारी ने बताया कि ताजा घटना बीते दो सप्ताह के भीतर हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, इस तरह की घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रशांत क्षेत्र में इस्तेमाल में लाए गए लेजर हथियार सैन्य थे या व्यावसायिक लेकिन यकीनन इससे पायलट को नुकसान पहुंच सकता था।

संदिग्ध लेजर हमलों का नवीनतम दौर पूर्वी चीन सागर के आसपास है, जो विवादित द्वीप श्रृंखलाओं का घर माना जाता है| इसमें सेनकाकू समेत जापान और चीन दोनों ने दावा किया है, जहां उन्हें दीओयू के नाम से जाना जाता है| इस क्षेत्र का पानी भारी यातायात- शिपिंग लेन के पास है और इसका इस्तेमाल चीन और जापान दोनों द्वारा किया जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *