World, हिंदी न्यूज़

जापान: भूस्खलन में लापता लोगों के लिए खोज जारी, बारिश-बाढ़ में 10 की मौत

जापान: भूस्खलन में लापता लोगों के लिए खोज जारी, बारिश-बाढ़ में 10 की मौत

टोक्यो डेस्क/ मध्य जापान में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए राहतकर्मियों ने शनिवार को बचाव अभियान जारी रखा। इसबीच हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है और तीन लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ से दो बुजुर्गों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय एक महिला पूर्वी फुकुशिमा तट के पास मृत पाई गई थी।

पुलिस ने लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखरों को तैनात किया है। ट्रेन सेवाएं निलंबित होने के कारण हजारों लोगों को नारिता हवाई अड्डे पर रात बितानी पड़ी।

जापान मौसम विभाग द्वारा भूस्खलन और बाढ़ कम होने के संकेत मिलने के बाद बचाव कर्मियों को थोड़ी राहत मिली। शनिवार सुबह कई क्षेत्रों में बारिश कम हुई। अभी भी 1,800 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *