World, हिंदी न्यूज़

यूरोपीय संघ ईरान परमाणु समझौते का पक्षधर

यूरोपीय संघ ईरान परमाणु समझौते का पक्षधर

स्ट्रॉसबर्ग (फ्रांस) डेस्क/ विदेशी मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के उच्च प्रतिनिधियों ने यूरोपीय संसद में ईरान परमाणु समझौते के प्रति ईयू का सहयोग जताया है।

ईरान और संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थाई सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका और ईयू ने वियना में 2015 में संयुक्त समग्र कार्ययोजना (जेसीपीओए) पर हस्ताक्षर किए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ मई 2018 को वाशिंगटन को इस समझौते से अलग कर दिया था।

ईयू की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोगरिनी ने मंगलवार को बताया कि ईयू ईरान परमाणु समझौते का समर्थन करना जारी रखेगा। मेगरिनी ने कहा कि ईयू की सुरक्षा और क्षेत्र में सुरक्षा के लिए इस समझौते को जारी रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *