Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए

” भगवा पार्टी का भगवा मुख्यमंत्री “

TIL Desk/ #Lucknow– योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था | योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय सिंह है | आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त हैं। 2014 लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लोक सभा सांसद चुने गए और 1998 से लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । आदित्यनाथ बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे उस समय उनकी उम्र 26 वर्ष थी । वे गोरखपुर से लगातार 5 बार से सांसद हैं। आदित्यनाथ ने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित से बी.एस.सी किया है। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो कि हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *