State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बस और ऑफिस के बाद अब मुज़फ्फरनगर टोल प्लाजा भी हुआ भगवा

बस और ऑफिस के बाद अब मुज़फ्फरनगर टोल प्लाजा भी हुआ भगवा

लखनऊ डेस्क/ यूपी में रोडवेज बस, ऑफिस और टॉयलेट के बाद अब हाइवे पर बने टोल प्लाजा भी भगवा रंग में रंगे जाने लगे हैं। यह मामला सामने आया है मुजफ्फरनगर में जहां टोल प्लाजा को भगवा रंग में रंगा गया है। हालांकि अभी यह टोल प्लाजा शुरू नहीं हुआ है।

टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर जीतेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी सरकार ने नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी होते ही टोल प्लाजा आम जनता के लिए चालू कर दिया जायेगा। भगवा रंग के बारे में उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा का डिजाइन आर्किटेक्ट ने प्लान किया है। इसमें रंग भी आर्किटेक्ट के डिजाइन के हिसाब से लगाया गया है। रंग भी डिजाइन का ही पार्ट है।

गौरतलब हो कि 2 जून को सीएम का हरदोई दौरा था। जहां वह ग्राम प्रधानों से बात करने वाले थे। इस ऑडिटोरियम में अधिकारीयों ने टॉयलेट में भी भगवा रंग की टाइल्स लगवा दी। बाद में जब मामला बढ़ा तो टाइल्स हटवाई गयी। इससे पूर्व में रोडवेज बसों को भगवा रंग में रंगा गया था जबकि सरकार बनने के बाद सीएम ऑफिस को भी भगवा से रंगा गया था। जिस पर काफी राजनीति हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *