हिंदी न्यूज़

तीस्ता सीतलवाड़ की NGO का FCRA लाइसेंस रद्द

नई दिल्ली डेस्क/  गृह मंत्रालय ने गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की NGO सबरंग का फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस लाइसेंस के रद्द होने के बाद से NGO विदेशी फंड नहीं जुटा सकेगी। इससे पहले भी तीस्ता की NGO का FCRA लाइसेंस निलंबित किया गया था।

पूर्व गृहसचिव एलसी गोयल ने तीस्ता सीतलवाड़ के NGO का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने का विरोध किया था, लेकिन बाद में उन्हें गृह मंत्रालय से हटा दिया गया था। तीस्ता के NGO पर आरोप है कि फोर्ड फाउंडेशन से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल उन्होंने संप्रदायिकता के खिलाफ काम कर रहे पत्रकरों के लिए लॉबिंग करने में लगाया।

गोयल की जगह आए राजीव महर्ष‍ि ने सबरंग NGO के FCRA रजिस्ट्रेशन को रद्द करने के निर्देश दिए थे | गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया था कि NGO पर फोर्ड फाउंडेशन से मिले 2,50,000 डॉलर के विदेशी फंड का इस्तेमाल दूरे मदों में खर्च करने का आरोप है। मंत्रालय की फाइलों के मुताबिक, तीस्ता और उनके पति ने NGO के फंड की रकम को व्यक्ति‍गत खर्च के लिए इस्तेमाल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *