State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

इलाहाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

इलाहाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

इलाहाबाद डेस्क/ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मंगलवार की रात दुर्गापूजा पंडाल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम नीरज था। वह मंगलवार शाम को कैंट इलाके में रेडियो स्टेशन रोड के पास बने दुर्गा पूजा पंडाल में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा। दोनों में कुछ बात हुई, फिर एकाएक युवक ने नीरज को गोली मार दी।

पुलिस रिकॉर्ड में मृतक हिस्ट्रीशीटर था और कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज से हमलावरों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। एक अन्य हमलावर ने नीरज पर हथगोला फेंक दिया। इससे पंडाल में धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई। तभी दोनों हमलावर मौके से भाग गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नीरज को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है। मुम्बई में एक शूटआउट में भी मृतक का नाम आया था। पुलिस के मुताबिक, नीरज कुख्यात अपराधी था। उस पर हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। 2008 में उसने इलाहाबाद के कचहरी डाकघर में भी डकैती की कोशिश की थी, जिसमें एक गार्ड की मौत हो गई थी। नीरज अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भी संपर्क में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *