हिंदी न्यूज़

उर्मिला मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार, गोपाल शेट्टी से मुक़ाबला

उर्मिला मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार, गोपाल शेट्टी से मुक़ाबला

मुंबई डेस्क/ दो दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को नार्थ मुंबई सीट से टिकट मिल गया है। कांग्रेस जनरल सक्रेट्री मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को एक रिलीज जारी कर यह ऐलान किया। यहां उर्मिला की सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगी। मुंबई नॉर्थ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

पहले उत्तर मुंबई सीट से बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे और मराठी एक्ट्रेस असावरी जोशी उतारने की खबर थी। शिल्पा शिंदे और असावरी जोशी पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ले चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस इस सीट पर किसी मजबूत कैंडिडेट को उतारना चाहती थी। उन्हें उर्मिला ज्यादा दमदार लग रही हैं इसलिए पार्टी ने उन्हें इस सीट से टिकट दिया है।

पिछली बार चार लाख 46 हजार के भारी अंतर से कांग्रेस के संजय निरुपम को हराने वाले बीजेपी के गोपाल शेट्टी अपने सामने उर्मिला मातोंडकर को कोई बड़ी चुनौती नहीं मान रहे, क्योंकि उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र में अब गोविंदा का विरार नहीं है और बचे हुए इलाकों में बीजेपी और शिवसेना के विधायकों और नगरसेवकों की संख्या पहले से कहीं ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *