Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

एनआरआई विवाह के पंजीकरण के बारे में तत्काल सूचित करें राज्य: मेनका गांधी

एनआरआई विवाह के पंजीकरण के बारे में तत्काल सूचित करें राज्य: मेनका गांधी

नई दिल्ली डेस्क/ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज राज्यों से कहा कि वे एनआरआई पुरुषों की भारत में शादी का पंजीकरण होने के साथ ही इसकी सूचना तत्काल मंत्रालय के पास पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय महिलाओं की सुरक्षा के लिए तथा एनआरआई पुरुषों से शादी के बाद समस्या का सामना कर रही महिलाओं की पूरी मदद करने के लिए कदम उठा रहा है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मेनका ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकारों से आग्रह करती हूं कि वे अपने यहां के विवाह पंजीयक के जरिए एनआरआई व्यक्तियों के विवाह के पंजीकरण की सूचना तत्काल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को दें।

मेनका ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पंचायत स्तर की महिला जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ सहमति पर हस्ताक्षर किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए महिला जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हमने परेशानी से घिरी महिलाओं की मदद के लिए सीधे कदम उठाने की संस्कृति शुरू की है। हम सीधे संबंधित पुलिस और प्रशासन के पास फोन करते हैं। मैं राज्य के मंत्रियों से आग्रह करती हूं कि वे इस कार्य संस्कृति को अपनाएं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *