State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कांग्रेस की न्याय यात्रा को झटका, नहीं मिली इजाजत कई नेता गिरफ्तार

कांग्रेस की न्याय यात्रा को झटका, नहीं मिली इजाजत कई नेता गिरफ्तार

शाहजहांपुर डेस्क/ पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद यौन शोषण प्रकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस शाहजहांपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च निकालने वाली थी, लेकिन जिला प्रशासन ने त्यौहारों और धारा-144 का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने हर हाल में पद यात्रा निकालने की बात कही थी। इसके चलते बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पर जुट गए। इसके बाद प्रशासन ने जितिन प्रसाद को उनके घर में नजरबंद कर दिया। 10 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

जितिन प्रसाद ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जारी कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- योगी सरकार कांग्रेस के गांधीवादी तरीकों से घबरा गई है। दमनकारी भाजपा सरकार ने सभी कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद कर दिया। लेकिन संघर्ष होगा, हम अपनी आवाज को दबने नहीं देंगे।

कांग्रेस विधानमंडल नेता अजय सिंह लल्लू और राष्ट्रीय सचिव अजय गुर्जर समेत 10 से अधिक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया है। वहीं, विधायक आराधना मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुष्मिता देव, रोहित चौधरी व प्रवक्ता राजीव त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। जितिन प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके आवास पहुंची है। जहां 150 कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए जुटे हैं।

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया, ‘इस समय जिले में नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला के कारण धारा 144 लागू है, इस कारण यात्रा की अनुमति दिया जाना संभव नहीं है। वैसे भी यात्रा की अनुमति के लिए सात दिन पहले आवेदन करना पड़ता है, जबकि कांग्रेस के नेताओं ने ऐसा नहीं किया है। त्योहार भी शुरू हो गए है। ऐसे में अनुमति नहीं दी जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *