State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

भाजपा चाहे जितना रोके, हम महापुरुषों को सम्मान देते रहेंगे : अखिलेश

भाजपा चाहे जितना रोके, हम महापुरुषों को सम्मान देते रहेंगे : अखिलेश

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग जितना रोकेंगे, सपा महापुरुषों को उतना ही सम्मान देने का काम करेगी।

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। कार्यक्रम के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर छुट्टी होती थी लेकिन भाजपा ने इसे रद्द कर दिया। हमारी सरकार फिर बनेगी तो फिर हम छुट्टी घोषित करेंगे। भाजपा के लोग हमें जितना रोकेंगे, हम महापुरुषों का उतना सम्मान करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कभी अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई लेकिन मुगलों के आगे नहीं झुके। यही आदर्श हम सभी को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, हम तो जोड़ने वालों में से हैं लेकिन भाजपा हमें तोड़ने के नजरिए से देखती है। हम हिंदू हैं, लेकिन भाजपा हमें हिंदू नहीं मानती। गुजरात चुनाव में वे लोग खिलजी पर चर्चा करने लगे थे और अब कर्नाटक में टीपू और अलीगढ़ का मामला उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *