Business, हिंदी न्यूज़

भारत में यात्री उड़ान सेवा आज से फिर शुरू

भारत में यात्री उड़ान सेवा आज से फिर शुरू

नई दिल्ली डेस्क/ कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दो महीने बाद भारत में सोमवार को यात्री उड़ान सेवओं को फिर से शुरू कर दिया गया है। कई चिंतित क्षणों के बाद नागरिक यात्री उड़ान सेवाएं पुन: शुरू हो पाई हैं। इससे पहले कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप के चलते सभी ऑपरेशन्स को रद्द करना पड़ा था।

इंडिगो ने सोमवार तड़के अपनी दिल्ली-पुणे सेवा का संचालन किया। आईजीआई एयरपोर्ट में अहमदाबाद से स्पाइसजेट की फ्लाइट लैंड करेगी। इसी तरह, दो उड़ानें सीएसएमआईए में संचालित हुईं। एक मुंबई से पटना के लिए रवाना हुई। वहीं, घरेलू उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होते ही पहली उड़ान लखनऊ से थी।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि इंडिगो द्वारा संचालित फ्लाइट ने पटना के लिए पहली सेवा में सुबह लगभग 6.45 बजे उड़ान भरी और इसने सुबह 8.20 पर लैंड किया। महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए महाराष्ट्र की सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रतिबंधित परिचालन को रविवार को अनुमति दी थी, जिसके बाद से कई अन्य इनकमिंग और आउटगोइंग फ्लाइट्स दिन के दौरान निर्धारित की गईं।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के अधिकारियों, बृहन्मुंबई नगर निगम, राज्य सरकार और अन्य एजेंसियों ने राज्य में आने और जाने वाली फ्लाइट्स के यात्रियों को संभालने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल निर्धारित किए हैं, जिनका पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने रविवार शाम को ट्वीट कर कहा था कि आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश भर के राज्य सोमवार को घरेलू उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे।

आंध्र प्रदेश में हवाईअड्डे मंगलवार को सेवाओं को फिर से शुरू करेंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में यह कार्य गुरुवार से प्रारंभ होगा। पूरी ने ट्वीट कर कहा था, घरेलू उड़ान सेवाओं को पुन: शुरू करने के लिए लिए विभिन्न राज्यों के गुटों के साथ कड़ी बातचीत की गई। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश भर के राज्य कल (सोमवार) से घरेलू उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा , आंध्र प्रदेश 26/5 और पश्चिम बंगाल 28 / 5 से अपने यहां परिचालन फिर से शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *