State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

राजपथ की झांकी में यूपी ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान

राजपथ की झांकी में यूपी ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान

लखनऊ डेस्क/ देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर निकाली गयी उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है। इस बार परेड में यूपी की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा माना गया है। रक्षा मंत्री इसे पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का वैभव को दिल्ली के राजपथ से पूरी दुनिया ने देखा है। राम-झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस बार यूपी ने राजपथ पर पहला स्थान प्राप्त किया है। बीते साल भी उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला था। बताया जा रहा है कि दशकों बाद ऐसा अवसर आया कि जिसमें राजपथ की झांकी में स्थान मिला हो।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की झांकी में यहां की पुरानी विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी है। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर मॉडल में रामायण के सीन और वाल्मिकि को रामायण लिखते हुए दिखाया गया है। रामजी शबरी के झूठे बेर खाते हुए दिखाए गए हैं। इसके गाने की थीम को इसी पर चुना गया है। वह भी हमारी संस्कृति की सबलता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश को झांकी में पहला स्थान मिलने पर बहुत हर्ष और गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *