हिंदी न्यूज़

सिरफिरे आशिक़ द्वारा बंधक बनाई गई मॉडल को 12 घंटों बाद बचाया गया

सिरफिरे आशिक़ द्वारा बंधक बनाई गई मॉडल को 12 घंटों बाद बचाया गया

भोपाल डेस्क/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की को उसके घर के अंदर बंधक बना लिया। लड़की घायल अवस्था में थी अतः उसे स्ट्रेचर पर ले जाया गया अब उसकी हालत स्थिर है । पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़के का नाम रोहित सिंह है और वह अलीगढ़ का रहने वाला है। उसका दावा है कि वह लड़की से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसने हमसे स्टांप पेपर और मोबाइल चार्जर मांगा। जब हमने अंदर घुसने की कोशिश की तो उसने हमें धमकी दी। हमने लड़की को देखा वह खून से लथपथ है।’ पुलिस को घटना की जानकारी सुबह सात बजे मिली थी जिसके बाद से उन्होंने लड़की को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं।

पीड़ित लड़की ने भोपाल में आरोपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। बंधक बनाने वाले लड़के का चेहरा ढंका हुआ था और मीडियाकर्मियों को दोनों में से किसी से बात करने पर पाबंदी थी। हालांकि जमानत पर छूटने के बाद से उसने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था। हालांकि सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल द्वारा यह भी बताया कि उसे पुलिस द्वारा परेशान किया गया था। चैनल के मुताबिक सिंह ने कहा, “जब मैं भोपाल पहुंचा, तो मेरे खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने मुझे परेशान किया, मुझे यातना दी, यही कारण है कि मैंने यह कदम उठाया।”

वहीं फॉर्च्यून सिटी के एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में बंधक बनाई गई लड़की बीएसएनल के पूर्व महाप्रबंधक की बेटी है और एमटेक की छात्रा होने के साथ ही मॉडल भी है। रोहित की मुंबई में युवती से मुलाकात हुई थी। वह लगभग दो महीने से लड़की का पीछा कर रहा था। उसने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी कुछ मांगे रखी हैं। आखिरकार 12 घंटों तक चली बातचीत के बाद शुक्रवार शाम दोनों बार निकल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *