State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से भागीं 9 लड़कियां, 2 को पुलिस ने किया बरामद

श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से भागीं 9 लड़कियां, 2 को पुलिस ने किया बरामद

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से देर रात 03 बजे किशोरियां बाथरूम की खिड़की काटकर भाग निकलीं | अनाथालय के हाउस फादर ने पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो किशोरियों को बरामद किया |

जबकि सात का पता नहीं चल सका है, पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हैं | इस संबंध में अलीगंज थाने में तहरीर भी दिया गया है | इससे पहले भी इसी अनाथालय की लड़कियों ने अपनी आपबीती बताई थी | बरामद की गई 02 लड़कियों ने बताया कि परिवार की याद आती है | इसलिए उन सात लड़कियों के साथ भाग जाने का फैसला किया |

अनाथालय की अव्यवस्था से परेशान 09 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता हुई | सभी गायब नाबालिग बच्चियां पास्को एक्ट की पीड़िता थी | वहीं अनाथालय प्रशासन का कहना है कि लड़कियां लोहे के गेट को काटकर फरार हो गई | लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि क्यों और किन हालातों के कारण बच्चियां भागी |

जहाँ से बच्चियां भागी वहाँ पर भारी भरकम जाली और लोहे गेट लगा है | सुरक्षा के लिहाज से 3 सुरक्षाकर्मी लगे है | चारो ओर लोहे की बड़े-बड़े गेट पर ताला लगा है | लेकिन इन सभी सुरक्षा के बावजूद भी लड़कियां क्यों गायब हुई | ये बड़ा सवाल है | आखिर अनाथालय के अंदर नाबालिग बच्चियों नें कैसे काटी ग्रिल और जाली | इससे पहले भी कई बार इस अनाथालय से गायब हुईं हैँ लड़कियां |

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि अलीगंज के सेक्टर आई गोयल चौकी के पास श्रीराम औद्योगिक अनाथालय है |रात को अनाथालय में रहने वाली 9 लड़कियां बाथरूम में लगी खिड़की काटकर भाग निकलीं | पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किये और फुटेज की मदद से दो किशोरियों को पुरनिया पुल के पास से सकुशल बरामद किया। वहीं, सात किशोरियों का पता नहीं चल सका है जिनकी तलाश चल रही है |

अनाथ बच्चों को cwc द्वारा अलग-अलग शिफ्ट किए जाने पर बच्चों में मचा हड़कप | नाबालिक बच्चिया अनाथालय न छोड़कर जाने के लिए जिद पर अड़े | बच्चों का अनाथालय से हैं लगाव | अलग-अलग शिफ्ट किए जाने पर नाबालिक बच्चियों के आंखें हुई नम | नाबालिक बच्चों की हालत बिगड़ी |

बाइट — एसीपी,अलीगंज लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *