State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

जिन्होंने श्मशान-कब्रिस्तान बाँट दिए उनसे क्या उम्मीद करें

जिन्होंने श्मशान-कब्रिस्तान बाँट दिए उनसे क्या उम्मीद करें

लखनऊ डेस्क/ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सहारनपुर हिंसा को लेकर योगी सरकार पह हमला किया है। उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी से क्या उम्मीद कर सकते हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में भारतीय त्यौहारों (दिवाली और रमजान), और श्मशान-कब्रिस्तान को बांट दिया। हम इनसे क्या उम्मीद करें।

अखिलेश ने आगे कहा- सहारनपुर में हिंसा के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। हमारी पार्टी हर प्रभावित इलाके में गई। हमारी सरकार के दौरान लोगों को हर किस्म की सुविधाएं दी गईं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर 29 मई को सपा प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों पर होगा। इसमें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा |

सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में 5 मई को महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर ठाकुरों और दलितों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें ठाकुर पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दलितों के 60 से ज्यादा मकान जला दिए गए थे और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। इस घटना का दलितों की भीम आर्मी ने विरोध किया। 9 मई को सहारनपुर में दलित इकट्ठा हुए। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वो भड़क गए। जिले में 9 जगह हिंसा हुई। दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी गई। 21 मई को दलितों ने बड़ी तादाद में दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *