Business, हिंदी न्यूज़

सरकारी खातों के संचालन के लिए 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक

सरकारी खातों के संचालन के लिए 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक

मुंबई डेस्क/ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्र व राज्य सरकारों के खातों के संचालन के लिए 31 मार्च को वित्त वर्ष के समापन पर विशेष प्रबंध किया है। आरबीआई ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकार की प्राप्तियों व भुगतानों को सुगम बनाने के मकसद से 31 मार्च को विशेष समाशोधन कार्य का संपादन करने के लिए खास व्यवस्था की गई है।

आरबीआई ने कहा, करदाताओं को बड़ी सहूलियत प्रदान करने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है कि आरबीआई के कार्यालय और सरकार के बैंक खातों का संचालन करने वाले बैंकों की निर्धारित सभी शाखाओं के काउंटर 31 मार्च को रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि मध्यरात्रि तक इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन किया जा सकता है।

आरबीआई के मुताबिक, सरकारी प्राप्तियों व भुगतानों को सुगम बनाने के मकसद से देशभर में विशेष समाधान कार्य के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। आरटीजीएस और एनईईएफटी जैसे केंद्रीकृत भुगतान व्यवस्थाएं उपर्युक्त कार्यावधि से अधिक समय तक रहेंगी।

केंद्रीय बैंक ने कहा, जहां तक दो अप्रैल 2018 की बात है तो इस दिन अवकाश घोषित किया गया है, जब बैंक अपने वार्षिक खातों को बंद कर सकेंगे, मगर आरबीआई का कामकाज इस दिन जारी रहेगा। केंद्रीय भुगतान व्यवस्थाएं जैसे आरटीजीएस और एनईईएफटी का इस दिन संचालन नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *