Delhi-NCR, Poll 2017, Punjab & Haryana, Punjab Poll, State, हिंदी न्यूज़

केजरीवाल के झूठ को जनता के सामने लाने के लिए भाजपा ने 250 बाइकर्स का दल पंजाब भेजा

केजरीवाल के झूठ को जनता के सामने लाने के लिए भाजपा ने 250 बाइकर्स का दल पंजाब भेजा

नई दिल्ली डेस्क/ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में अपने चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगते हुए कहा है की मुख्यमंत्री रहते हुए अरविन्द केजरीवाल ने अपने वादे पूरे नहीं किये है और भाजपा पंजाब चुनावों में केजरीवाल को बेनकाब करेगी | भारतीय जनता पार्टी ने इस झूठ से पर्दा हटाने के लिए 250 बाइकर्स का एक दल पंजाब भेजा है। भाजपा ने यह भी कहा कि बाइकर्स आम आदमी पार्टी के मंत्रियों की तलाश भी करेंगे, जिन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी को छोड़ दिया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने यहां से भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में 250 बाइकर्स को झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया। तिवारी ने कहा है कि, “जिन लोगों पर दिल्ली के लोगों की समस्याएं देखने की जिम्मेदारी है, वे शहर से नदारद हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित उनके सभी कैबिनेट मंत्रियों ने सचिवालय को खाली छोड़ दिया है।” आगे तिवारी ने यह भी कहा कि, “आज हमने 250 बाइकर्स को झंडी दिखाकर केजरीवाल और उनके दल की तलाश के लिए शहर से पंजाब रवाना किया है।” भाजपा नेता ने यह भी कहा, “जो व्यक्ति दिल्ली के लोगों को धोखा दे सकता है, वह पंजाब के साथ क्या करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *