Entertainment, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

समाज में वैमनस्य फ़ैलाने वाला कंटेंट बर्दाश्त नहीं : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

समाज में वैमनस्य फ़ैलाने वाला कंटेंट बर्दाश्त नहीं : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
  • डिप्टी सीएम के अनुरोध पर घूसखोर पंडत शीर्षक हटाने के निर्देश
  • उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारत सरकार से किया था अनुरोध
  • भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर अनुचित टिप्पणी को अमल में न लाने जाने के भी निर्देश

TIL Desk लखनऊ:👉डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को प्रस्तावित फिल्म घूसखोर पंडत के शीर्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को न करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे सामाजिक वैमनस्य फैलता हो।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के टीजर को लॉंच होने के साथ ही ब्राह्मण समाज बहुत आहत हुआ। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया था।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने उनके अनुरोध को मानते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस टाइटल को हटाने के सख्त निर्देश जारी करते हुए भविष्य में किसी भी वर्ग विशष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को फिल्मों, वेब सीरीज एवं अन्य माध्यमों में अमल में न लाए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिससे सामाजिक विद्वेष पनपता हो। डिप्टी सीएम ने उनकी इस मांग को स्वीकार करने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *