Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

गठबंधन के बाद भी यूपी में छेड़खानी-बलात्कार, हत्या का ग्राफ बढ़ा

TIL Desk/ UPnewsmail: एक और छेड़खानी-बलात्कार की कॊशिश,लड़की को मारी गोली!!!सूबे में बलात्कार, छेड़खानी, क़त्ल और लूट की वारदात बढ़ी |सत्ताधारी पार्टी की आपसी फूट के चलते उत्तर प्रदेश में गुंडे, लुटेरे और हत्यारे बेख़ौफ़ घूम रहे है | मुख्यमंत्री की नाक के नीचे श्रवण कुमार का क़त्ल लखनऊ में हो जाता है और कानून व्यवस्था तमाशबीन बना रहता है | ताज़ा मामला रायबरेली का है जहाँ एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ छेड़खानी होती है और लड़की के विरोध करने पर वैभव सिंह नाम का लड़का उसके सीने में गोली दाग देता है | घटना सीओ सदर रायबरेली श्वेता श्रीवास्तव के घर के पास होती है | रायबरेली सोनिया गाँधी का संसदीय क्षेत्र है जो अभी-अभी वर्तमान सरकार के साथ गठबंधन में है | लड़के ने लड़की को गोली इस खुन्नस में मारी क्योकि उसकी माँ ने एक दिन पहले उसी लड़की को किसी और लड़की को छेड़ने से रोका था | ऐसे राहुल-अखिलेश गठबंधन का क्या फ़ायदा जब उनके क्षेत्र और सूबे में गुंडे-माफिया खुलेआम हत्या, रंगबाज़ी और छेड़खानी कर रहे है | दो दिन पहले सीतापुर में एक आठ साल की बच्ची के साथ भी बलात्कार की घटना प्रकाश में आयी | लखनऊ के पाश इलाके फीनिक्स माल के सामने भी एक लड़की को लड़के कार में जबरन खींचने का प्रयास करते है वो भी पुलिस बूथ के सामने | अखिलेश यादव एडवांस पुलिस व्यवस्था पर लंबे-लंबे भाषण दे कर जनता से वोट की गुहार कर रहे है पर स्थिति कुछ और ही है |

Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com tvindialive.org )

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *