Poll 2017, State, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री आवास में छिपा है गायत्री प्रजापति : केशव मौर्या

मुख्यमंत्री आवास में छिपा है गायत्री प्रजापति : केशव मौर्या

लखनऊ डेस्क/ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि गैंगरेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास में छिपा कर रखा गया है |

केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा, “गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास पर छिपा कर रखा गया है | पुलिस गिरफ्तारी का नाटक कर रही है| भाजपा तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है|” मौर्य ने अगले ट्वीट में कहा, “मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी गंगा की कसम खाकर कहें कि उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास में नहीं छिपाया है|

केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपराधियों को संरक्षण देने के लिए उपाधि मिलनी चाहिए| उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के बड़े अपराधियों के संरक्षक हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *