Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: 55 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 3 लोग हिरासत में लिए गए

लखनऊ: 55 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 3 लोग हिरासत में लिए गए

TIL Desk लखनऊ:👉 लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र में घर के बाहर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते युवक को बदमाशों ने गला रेत कर उतारा मौत के घाट । मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े दिया घटना को अंजाम ।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजू नाम के 55 वर्षीय व्यक्ति की बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी । मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। एडीसीपी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया की तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है हत्या के कारण का भी पता लगाया जा रहा है।

बाइट– जितेंद्र कुमार दुबे, एडीसीपी नॉर्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *