Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: ढाबे पर भगवा पहनकर नॉनवेज खाने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ: ढाबे पर भगवा पहनकर नॉनवेज को लेकर हुआ विवाद, वीडियो हुआ वायरल

TIL Desk लखनऊ:👉ढाबे पर भगवा वस्त्र में नॉनवेज खाने पर विवाद | भगवा वस्त्र पहने व्यक्ति की ढाबे पर हुई पिटाई | भगवा वस्त्र पहने चिकन खा रहे व्यक्ति की पिटाई | मारपीट पर ढाबा संचालक ने फोन कर बुलाई पुलिस | लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का मामला |

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया की आज दिनांक 18-8-25 को रात लगभग 1:00 बजे ढाबा मालिक सिराजुद्दीन कस्बा गोसाईगंज ने थाने पर मोबाइल से सूचना दी। गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि कि दिनेश शर्मा नामक व्यक्ति जिसने भगवा रंग का तहमत लपेटा हुआ था अपने साथी सुभाष के साथ भोजन कर रहा था |

इतने में नरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति भोजन करने आया और उसने भगवा तहमत पहने हुए व्यक्ति को टोका कि तुम्हें भगवा पहनकर मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है इस बात पर दिनेश शर्मा और उसके साथी सुभाष दूसरे पक्ष के नरेंद्र से कहा सुनी हुई। पुलिस ने पहुंचकर सुभाष कनौजिया नामक व्यक्ति जो उग्र होकर लड़ाई झगड़े पर आमादा था को समझाया किन्तु नहीं माना और उग्र होकर लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया | अतः अन्तर्गत धारा 170 BNSS में पुलिस हिरासत में लिया गया। दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष ने कोई भी प्रार्थना पत्र थाने पर कार्रवाई हेतु नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *