Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: काकोरी में अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: काकोरी में अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉थाना काकोरी क्षेत्र में खंडहर में बन रहे थे अवध असलहे। काकोरी पुलिस ने अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़। एक आरोपी दिलीप उर्फ संतू लाल को किया गिरफ्तार।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम नई बस्ती बहरू में खंडहर में बनाए जा रहे थे अवैध असलहे। पुलिस ने एक देसी तमंचा , दो अर्ध निर्मित तमंचे कई कारतूस कारतूस के खोखे और असलहे बनाने के कई उपकरण किए बरामद।

आरोपी असलहे बनाकर लोगों को बेचने का करते थे काम। पुलिस ने मामले में पिंटू सहित तीन अन्य लोगों की पहचान की। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई।

पूछताछ में खुलासा ये असलहे क्राइम की घटनाओं में हो रहे थे इस्तेमाल। डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा। एडीसीपी वेस्ट धनंजय सिंह भी रहे मौजूद।

बाईट: विश्वजीत श्रीवास्तव (डीसीपी वेस्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *