State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम के नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम के नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

TIL Desk लखनऊ:👉नगर निगम लखनऊ के नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। यह शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ हॉल में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ |

शासन द्वारा जारी सूची में जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है, उनमें गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं।

ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग बताए जा रहे हैं। नामित पार्षदों का कहना था कि उन्होंने आम जनता के लिए काफी कार्य किया है और भविष्य में भी वो ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *