State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: राजधानी में सियासी बवाल, मेयर के घर कालिख पोती, नेमप्लेट पर बरसाई चप्पल

लखनऊ: राजधानी में सियासी बवाल, मेयर के घर कालिख पोती, नेमप्लेट पर बरसाई चप्पल

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी में सपा कार्यकर्ता का विरोध………….सुषमा ख़र्कवाल के घर कालिख पोती, नेमप्लेट पर बरसाई चप्पल |

समाजवादी पार्टी के मेरठ निवासी कार्यकर्ता गौरव चौधरी ने लखनऊ में मेयर सुषमा ख़र्कवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया |

इस दौरान उन्होंने घर के बाहर कालिख पोती और नेमप्लेट पर चप्पल मारकर अपना विरोध दर्ज कराया |

गौरव चौधरी का आरोप है कि सुषमा ख़र्कवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है |

उन्होंने कहा कि यह बयान न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है |

सपा कार्यकर्ता ने इस बयान को महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए सुषमा ख़र्कवाल से सार्वजनिक माफी की मांग की |

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे |

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *