TIL Desk लखनऊ:
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर का असर रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला। घंटाघर क्षेत्र के पास बड़ी संख्या में शिया मुस्लमान सड़कों पर उतर आये और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई की तस्वीरें हाथ में लेकर नारेबाजी की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने छाती पीटकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए।
आयतुल्लाह खामनेई की मौत के बाद लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम | शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी जारी | सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर पैनी नजर | पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट किया जारी |
पीएसी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया | केंद्रीय पुलिस बल भी सतर्क मोड में तैनात| अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की | डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने दी जानकारी |
बाईट:: विश्वजीत श्रीवास्तव(डीसीपी, पश्चिम)
