TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में चोरों ने आर्मी के जवान के घर को बनाया निशाना। जवान के घर लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम। रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार गया था राखी बंधवाने।
जेवर सहित नगदी लेकर उड़े चोर हुए सीसीटीवी में कैद। परिजनों के वापस आने पर घर का ताला टूटा देख उड़े सबके होश। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुटी। मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के रुदही गांव के न्यू कॉलोनी का।
