State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लुलु मॉल लखनऊ ने ‘वृक्षारोपण महाअभियान 2026’ में 10,000 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लुलु मॉल लखनऊ ने 'वृक्षारोपण महाअभियान 2026' में 10,000 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “वृक्षारोपण महाअभियान 2026” के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के ऐतिहासिक लक्ष्य को सफल बनाने की दिशा में लुलु मॉल लखनऊ ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 10,000 पौधों का वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर लुलु मॉल के निदेशक जयकुमार गंगाधरन के नेतृत्व में लुलु मॉल प्रबंधन टीम ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय में जनसंपर्क प्रबंधक (PR Manager) श्री सेबतैन हुसैन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जयकुमार गंगाधरन ने कहा कि लुलु समूह केवल व्यापारिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सहभागी बनना चाहिए।

सेबतैन हुसैन, जनसंपर्क प्रबंधक, ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधारोपण मिशन में योगदान देना लुलु मॉल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सके।

इस वृक्षारोपण अभियान में लुलु मॉल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

लुलु मॉल लखनऊ ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत विकास (Sustainability) से जुड़े ऐसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने का संकल्प दोहराया।

“आओ, बढ़ो, हाथ मिलाओ – माँ के नाम एक पेड़ लगाओ” के संदेश के साथ लुलु मॉल ने प्रदेश सरकार के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करने में अपना सार्थक योगदान दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *