Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी अंतर राज्य स्तर पर अवैध शस्त्रों का कारतूसों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार तस्कर को किया गिरफ्तार |

एसटीएफ द्वारा पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 32बोर 4 मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस 32 बोर , 7 खोखा कारतूस 32बोर,एक होंडा सिटी कार हुए बरामद |

STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त संदेश कुमार सिंह उर्फ राज, विवेक प्रजापति, नितिन कुंडली, व प्रिंस गुप्ता उर्फ सल्लू भाई, यह सभी चिनहट लखनऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ ने इन सभी तस्करों को कल्याण अपार्टमेंट तिराहा समता मूलक चौराहा से जाने वाला मार्ग थाना गाजीपुर से किया गिरफ्तार | इन सभी तस्करों के खिलाफ थाना चिनहट में दर्जनों अपराधी मुकदमे दर्ज है |

एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अभियुक्त संदेश ने बताया कि वह लॉर्ड विजन इंफ्रा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक रियल एस्टेट कंपनी में पार्टनर है और भूमि कब्जा रंगदारी के मामले में लोगों में भय उत्पन्न कर अपना वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से अवैध शस्त्र का उपयोग करता है |

संदेश ने एसटीएफ को बताया कि वह अवैध शस्त्र एवं कारतूस अभी उर्फ अभिषेक निवासी गोरखपुर का रहने वाला है वह उसे उपलब्ध कराता है |

STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गाजीपुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है व अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं गृह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *