Top Story, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

गैर आपराधिक छवि के प्रत्याशी को पी.पी.आई. से टिकट मिलेगा

TIL Desk/Lucknow- पेट्रियोटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (पी.पी.आई.) ने उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी की है | लखनऊ में हुई प्रेस वार्ता के माध्यम से पार्टी अध्यक्ष एस.पी. रॉय ने बताया कि पी.पी.आई में सभी धर्मो के प्रत्याशियों को मौका मिलेगा | पी.पी.आई का उद्देश्य जाति और धर्म से अलग रोज़गार को महत्व दिया गया है | पार्टी अध्यक्ष एस.पी.रॉय ने कहा गैर आपराधिक छवि और कर्मठ प्रत्याशियों को पार्टी से चुनाव लड़ाने की तैयारी है | ईमानदार व्यक्तित्व के प्रत्याशी जिन्हें किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला उसे पी.पी.आई. चुनावी टिकट प्रदान करेगी |  पी.पी.आई. की पूरी कोशिश होगी की पार्टी ऐसी नीतियाँ बनाये जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को रोज़गार मिल सके | कृषि के क्षेत्र में किसानों को नये अवसर प्रदान करने की योजनाओ पर बल दिया गया है | पार्टी अध्यक्ष एस.पी.रॉय भारत के बैंकिंग सेक्टर के उच्च अधिकारी रहे है | उन्होंने भारत में कई कृषि और रोज़गार की योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया है | इसलिए वो राजनीति के माध्यम से बेहतर योजनाओ को लागू करने की इच्छा रखते है | जिसके लिये उन्होंने पेट्रियोटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (पी.पी.आई.) की स्थापना की है | पार्टी उपाध्यक्ष विनोद आनंद जो भारतीय बैंकिंग सेक्टर के वरिष्ठ अधिकारी रहे है उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय वो छात्र संघ नेता थे | इसलिए उनके अंदर शुरू से ही देश भक्ति और सेवा का जज़्बा था | जिसे वो अब राजनीति के माध्यम से पूरा करना चाहते है | वी.आनंद पन्त नगर एग्रीकल्चर कॉलेज से शिक्षा हासिल करने के कारण ही कृषि के क्षेत्र में नई नीतियाँ और व्यवस्था देश और प्रदेश को देना चाहते है | उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी में युवाओं को स्थान और महत्व मिलेगा | पी.पी.आई. युवा विंग के अध्यक्ष पेशे से सॉफ्टवेर इंजीनियर आदित्य सिंह राजपूत ने कहा कि वो युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेंगे | युवाओं की भागीदारी से पारदर्शी राजनीति की संभावना अधिक है | पी.पी.आई. युवा विंग की उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा वो महिलाओं के लिए शिक्षा का स्तर ज़मीनी स्तर पर ठीक करना चाहती है | वो ग़रीबी में जी रहे परिवारों की बेटियों और महिलाओं को शिक्षित देखना चाहती है | वहीँ पी.पी.आई. के मुख्य राजनीतिक सलाहकार रुचिर सिसोदिया ने कहा वो बुंदेलखंड की वर्तमान स्थिति को लेकर काफी चिंतित है | बुंदेलखंड में कृषि की बहुत सम्भावनाये है पर राजनीति का शिकार होने के कारण पिछड़ा हुआ है | पी.पी.आई. के माध्यम से बुंदेलखंड की आवाज़ बुलंद होगी और अच्छे प्रत्याशियों के ज़रिये व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा | उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में योजनाओ पर काम कर रही है |

Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *