State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

योगी के उपमुख्यमंत्री असंवैधानिक : सपा

योगी के उपमुख्यमंत्री असंवैधानिक : सपा

लखनऊ डेस्क/ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव यूपी सरकार पर हमला बोला है | उन्होंने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने को असंवैधानिक करार दिया है |

यादव ने बदायूँ, बिसौली और बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में सपा के सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की व्यवस्था पर आश्चर्य व्यक्त किया| उन्होंने कहा कि देश के संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसे किसी भी पद की कोई व्यवस्था नहीं है|

उन्होंने कहा कि मगर इसके बावजूद बीजेपी ने संविधान की अवहेलना और अपमान कर दिनेश शर्मा और केशव मौर्य के रूप में प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाये हैं जो ‘असंवैधानिक’ है| यादव ने बिसौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा का जन्म संघर्ष की जमीन से हुआ है|

समाजवादियों ने सदैव संघर्ष किया है, यही वजह है कि सपा सिर्फ एक पार्टी ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा संगठन भी है| सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गेहूं क्रय केन्द्र सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं| उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सपा सरकार को गुंडागर्दी के नाम पर बदनाम किया|

उनका दावा था कि सच यह है कि पिछले दो माह में अपराधी निरंकुश हो गये हैं| प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और अफसरों पर हुए हमले भाजपाइयों की गुंडागर्दी की ताजा मिसाल हैं| गौरतलब है कि बीजेपी सरकार के गठन के समय दो उप मुख्यमंत्रियों का पद बनाया गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *