Entertainment, हिंदी न्यूज़

यह मेरे लिए बेहद खास सफर है- नम्रता प्रधान

यह मेरे लिए बेहद खास सफर है- नम्रता प्रधान

TIL Desk मुंबई:👉लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में एक नया बदलाव देखने को मिलने वाला है। नम्रता प्रधान अब सहाना के किरदार में नजर आएंगी और इस रोल में वह सृष्टि जैन की जगह लेंगी। खासतौर पर मराठी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी नम्रता इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उनका कहना है कि ‘गंगा माई की बेटियां’ जैसे शो का हिस्सा बनना और सहाना जैसा किरदार निभाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। ज़ी टीवी के षो ‘गंगा माई की बेटियां’ जोकि रोज रात नौ बजे प्रसारित है, में सहाना का किरदार निभाने को लेकर नम्रता प्रधान कहती हैं कि मेरे लिए ‘गंगा माई की बेटियां’ में सहाना का किरदार निभाना बेहद खास और रोमांच से भरा सफर है।

सहाना की सबसे खूबसूरत बात उसकी सादगी है। चाहे उसका लुक हो, उसके जज़्बात हों या खुद को संभालने का उसका शांत और प्यारा तरीका, यही बातें मुझे उसकी तरफ सबसे ज्यादा खींचकर ले गईं। आज के समय में ऐसे किरदार बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो इतने सरल, परिवार से जुड़े हुए और फिर भी अपने अपनों के लिए मजबूती से खड़े रहने वाले हों। मैं सच में इस किरदार को पूरी शिद्दत से निभा रही हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक मुझे भी उतना ही प्यार और अपनापन देंगे। मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी कि सहाना की यह यात्रा सभी को सच्ची, जज़्बाती और यादगार लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *