State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करें कार्यकर्ता, बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें : मायावती

TIL Desk लखनऊ:👉बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को पार्टी की एक अहम् बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में संगठन को जमीनी स्टार पर मजबूत करना और जनता के बीच सक्रिय रहना बेहद जरूरी है।

मीडिया मो सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के चलते हाल के दिनों में पार्टी की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, लेकिन अब सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी तैयारियों में लग जाना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और निरंतर जनसम्पर्क बनाये रखे पर विशेष जोर दिया।

इस बैठक में जोनल प्रभारी से लेकर विधानसभा प्रभारी तक शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा, उमाशंकर सिंह और आकाश आनंद भी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *