Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

योगी सरकार की नई चुनावी चाल माया के बंगले में शिवपाल

योगी सरकार की नई चुनावी चाल माया के बंगले में शिवपाल
लखनऊ डेस्क/ अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले सेक्युलर मोर्चा अध्यक्ष शिवपाल यादव पर योगी सरकार मेहरबान है। राज्य संपत्ति विभाग ने शिवपाल को नया बंगला अलॉट किया है। यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने खाली किया था।
 
शिवपाल यादव को जो बंगला अलॉट किया गया है वह पहले बसपा का कार्यालय हुआ करता था। हाल के दिनों में शिवपाल ने कुछ दिन पहले समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित कर सपा से अलग रास्ता बनाने का ऐलान कर दिया था |
 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों, मायावती, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को बंगला खाली करना पड़ा था। हालांकि मायावती ने बंगला बचाने की भरसक कोशिश की थी। उन्होंने 13-ए मॉल एवेन्यू सरकारी बचाने के लिए आवास पर कांशीराम विश्राम स्थल का बोर्ड तक लगवा दिया था।
 
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के संयोजक शिवपाल पर राज्य संपत्ति विभाग की मेहरबानी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। नया बंगला अलॉट होने के बाद शिवपाल का नया पता 6- लाल बहादुर शास्त्री मार्ग हो जाएगा। शिवपाल को अलॉट किए गए बंगले के सामने ही मायावती एक निजी बंगले में रह रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *