Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

योगी पहुंचे अयोध्या, भगवान राम की कोदंड स्वरुप प्रतिमा का किया अनावरण

योगी पहुंचे अयोध्या, भगवान राम की कोदंड स्वरुप प्रतिमा का किया अनावरण

अयोध्या डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 9वीं बार अयोध्या पहुंचे हैं। सीएम ने यहां अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम के कोदंड स्वरूप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया है। इसके बाद योगी राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। अयोध्या में योगी करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद योगी का यह पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले योगी ने चुनाव के दौरान आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हनुमानगढ़ी का दर्शन किया था। इस दौरान वे एक दलित बस्ती में भी गए थे और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के यहां भोजन किया था।

अयोध्या शोध संस्थान ने काष्ठ कला की दुर्लभ कृति कोदंड राम की प्रतिमा को कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट एम्पोरियम से 35 लाख रु. में खरीदा गया है। फिलहाल, प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया जाएगा और बाद में लाइब्रेरी में इसका स्थाई प्लेटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा। 7 फीट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *