Home, Poll 2017, State, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, Uttarakhand Poll, हिंदी न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने बेटे संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने बेटे संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून डेस्क/ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी ने आज अपने बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पत्नी उज्जवला और बेटे रोहित शेखर संग नारायण दत्त तिवारी, अमित शाह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने बेटे संग भाजपा का दामन थाम लिया।

नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर के भाजपा से टिकट के लिए नैनीताल ऊधमसिंह नगर सांसद भगत सिंह कोश्यारी भी कोशिश कर रहे हैं। रोहित के लिए तिवारी परिवार लालकुआं से टिकट मांग रहा था, जबकि पार्टी नेता रोहित को हल्द्वानी से टिकट देने के पक्ष में है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो एनडी का भाजपा में जाना प्रदेश ही नहीं केंद्रीय कांग्रेस के लिए भी बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। एनडी तिवारी अपने पुत्र रोहित के लिए टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में शेखर के लिए संभावनाएं टटोली थीं। हालाँकि तिवारी अब उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां उनके फैसलों में उस एनडी तिवारी का विवेक नहीं हैं जिन्हें राजनीति के चाणक्य की मिसाल दी जाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *