TIL Desk Chennai/ तमिलनाडु के कुन्नूर स्थित ब्रुकलैंड्स इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई जब दिवाली के मौके पर रविवार को सुबह के वक्त तेंदुआ एक घर में घुस गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. तेंदुए को काबू करने के लिए रेस्क्यू में जुटी टीमों पर तेंदुए ने हमला कर दिया. घटना में 6 लोग घायल हो गए. तेंदुआ करीब 15 घंटे से ज्यादा वक्त तक घर के भीतर रहा. इस दौरान घर और उसके आसपास के माहौल में दहशत फैल गई. अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ देर रात घर से बाहर निकल गया.
Recent Posts
- 12 जून का राशिफल: किन राशियों के खुलेंगे सफलता के नए द्वार, जानिए आज का भविष्यफल
- महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना
- फाफाडीह शराब दुकान में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई
- इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया
- लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नागरिकों को लौटाई साइबर तकनीक एवं CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता
Most Used Categories
- State (67,194)
- Madhya Pradesh (17,561)
- Uttar Pradesh (16,249)
- Chhattisgarh (9,843)
- Delhi-NCR (8,417)
- India (17,629)
- हिंदी न्यूज़ (17,484)
- Sports (10,582)
- World (8,743)
- Entertainment (8,205)
