State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

TIL Desk लखनऊ:👉 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फर्जी गिरफ्तारी और सीबीआई ईडी जैसी जांच एजेंसी के गलत इस्तेमाल के खिलाफ राजधानी में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, देश के तमाम राज्यों में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल |

लखनऊ में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन, प्रदर्शन को देखते हुए आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, केंद्र सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का राजधानी में जमकर प्रदर्शन वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मोदी मुर्दाबाद की तख्ती लेकर नारे लगाए।।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर देश के तमाम राज्यों में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल और प्रदर्शन | आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |

Visual — आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *