State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

घोसी उपचुनाव के लिए अखिलेश की विशाल जनसभा

घोसी उपचुनाव के लिए अखिलेश की विशाल जनसभा

TV India Live Desk / #Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में आई भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा के मतदाताओं ने सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक मतों से चुनाव जिताने का मन बना लिया है।

आज गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं हर वर्ग के लोग जाति-धर्म और पार्टियों की सीमाएं तोड़ कर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह घोसी विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रही है। इसीलिए घोसी ने अपने सभी मंत्रियों को उतार दिया है। आजकल पूरे घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ही मंत्री दिखाई दे रहे हैं। यह सब जनता को धोखा देने आये हैं। उपचुनाव के बाद फिर कभी दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के 10 साल और 6 साल की सरकार ने अगर कोई काम किया होता तो विधानसभा उपचुनाव में मंत्रियों की इतनी बड़ी फौज नहीं उतारनी पड़ती।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यह उपचुनाव हारने जा रही है। इसलिए ये प्रशासन को भी आगे करेंगे। घोसी की जनता बहादुर है। हमें उम्मीद है कि जिस भी तरह का मुकाबला करना पड़ेगा जनता मुकाबला करेगी। अपने वोट की रक्षा करेगी और समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बड़ी है। लोकतंत्र में बदलाव वोट से ही आएगा। समाजवादी पार्टी के पास बहुत वोट है, बहुत जनसमर्थन है और जनता का सहयोग है। हम लोगों को अपना वोट बचाना है। हर वोट पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करेगी। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पांच सितम्बर से 8 सितम्बर तक पूरी जिम्मेदारी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *