State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बुर्के की आड़ में नहीं हो पायेगा फर्जी मतदान, BJP ने निकाली तरकीब

बुर्के की आड़ में नहीं हो पायेगा फर्जी मतदान, BJP ने निकली तरकीब

TIL Desk लखनऊ :👉उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुर्के के जरिये हो सकने वाले फर्जी मतदान को रोकने के लिए खुद से भी अपनी तैयारी कर ली है |

यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम महिला वोटरों की जांच के लिए पोलिंग एजेंट में अल्पसंख्यक मोर्चा की महिला कार्यकर्ता को भी अपनी कमिटी में रखेगी जो हर बूथ पर तैनात रहेगी |

यूपी के मुस्लिम आबादी वाले बूथों पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा यूपी की मुस्लिम बूथ कमिटी मेंबर रहेंगी तैनात | हर बूथ पर उसी कमिटी मेंबर को तैनात किया जाएगा जो उसी मोहल्ले का हो |

बुर्का पहनकर फर्जी वोट डालने वालो को चिन्हित करके संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगी बूथ कमिटी मेंबर |

मुस्लिम महिलाओं के मतदान प्रतिशत को भी बढ़ाएगी यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महिला पोलिंग एजेंट | पोलिंग कमिटी में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल किए जाएंगे |

बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान कराने की शिकायत भी चुनाव आयोग से भाजपा कर चुकी है | पहले चरण से किया जाएगा प्रयोग |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *