State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

ट्रेन की तरह यूपी में परिवहन विभाग की बसों की भी होगी लाइव ट्रैकिंग

ट्रेन की तरह यूपी में परिवहन विभाग की बसों की भी होगी लाइव ट्रैकिंग

TIL Desk लखनऊ:👉 परिवहन विभाग की तरफ से यूपी की जनता को नई सौगात | निगम मुख्यालय स्थित कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के कियान्वयन से यूपी परिवहन निगम और यात्रियों एवं जनसामान्य को नई सुविधाएं परिवहन विभाग की तरफ से दी गई | परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी | किसी आकस्मिकता की स्थिति में वास्तविक लोकेशन उपलब्ध रहने से तत्काल सहायता पहुंचाना संभव होगा।

यात्रा के दौरान किसी अप्रिय स्थिति में यात्री द्वारा वाहन में स्थापित पैनिक बटन प्रेस करने पर निगम मुख्यालय स्थित कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय कन्ट्रोल रूम में पैनिक अलर्ट प्रदर्शित होगा। कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर तथा क्षेत्रीय कन्ट्रोल रूम में मॉनीटरिंग हेतु 24×7 आधार पर उपलब्ध कार्मिक द्वारा कन्ट्रोल रूम में अलर्ट प्राप्त होनें पर त्वरित निदान हेतु निर्धारित एस०ओ०पी० अनुसार कार्यवाही की जायेगी |

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने लोकार्पण वा शिलान्यास किया | कुल लागत 3067.206 लाख में तैयार हुआ | बस स्टेशन बिन्दकी, जनपद फतेहपुर। बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला शाहगंज, जनपद-जौनपुर का उच्चीकरण। बस स्टेशन सुजानगंज, जनपद जौनपुर का पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण। बस स्टेशन ललौली, जनपद-फतेहपुर का पुनर्निर्माण कार्य। बस स्टेशन हाटा, जनपद कुशीनगर का नवनिर्माण।

बस स्टेशन डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर का पुनर्निर्माण। डिपो कार्यशाला कुछैछा, जनपद हमीरपुर का नवनिर्माण कार्य। बस स्टेशन नजीबाबाद, जनपद बिजनौर का सौन्दर्याकरण। बस स्टेशन जलेसर, जनपद एटा का पुनर्निर्माण। बस स्टेशन नगीना, जनपद बिजनौर का पुनर्निर्माण।

डिपो कार्यशाला इज्जतनगर, जनपद बरेली का नवनिर्माण। लोकार्पण का विवरण कुल लागत 1048.787 लाख | बस स्टेशन फरीदपुर, जनपद बरेली का नवनिर्माण। बस स्टेशन बछरावाँ, जनपद रायबरेली का पुनर्निर्माण। कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ। बस स्टेशन महराजगंज का पुनर्निर्माण।

बाइट — परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *