State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना की प्रेस कांफ्रेंस

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना की प्रेस कांफ्रेंस

TIL Desk लखनऊ:👉कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना की प्रेस कॉन्फ्रेंस———–11 अगस्त को रायबरेली में अनुसूचित जाति के व्यक्ति अर्जुन पासी को गोली मार कर हत्या कर दी गई | राहुल गांधी परिवार से मिले संवेदना व्यक्त की |

परिवार ने राहुल से कहा की इस घटना के दिन जो लोग अर्जुन पासी को घर से बुलाने आए तो वो वहां के वर्तमान प्रमुख के लोग बुला कर ले गए थोड़ी दूर पर उनकी लाश मिली |

मुकदमा दर्ज हुआ 6 लोग की गिरफ्तारी हुई है जो 7 वा अभियुक्त था वो मुख्य अभियुक्त था उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई | वो दबंग है इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है |

अभी भी परिवार के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए | अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई है | राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पूरे मामले को अवगत कराया है |

आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी का पत्र अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र सौंपा है | उनसे अनुरोध किया पूरे घटना क्रम को बताया है | 7 वे अभियुक्त को गिरफ्तारी किया जाय ताकि परिवार को न्याय मिल सके |

7 वे अभियुक्त को कही न कहीं से संरक्षण प्राप्त है या कोई दबाव या प्रभाव हो सकता है | हमे भरोसा है की योगी जी न्याय करेंगे और दलित परिवार को न्याय मिलेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *