State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक है: डिप्टी सीएम मौर्य

सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक है: डिप्टी सीएम मौर्य

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश में दो जगह विधानसभा और एक सीट पर लोकसभा के उप चुनाव हो रहे हैं। सपा ने तीनों उपचुनाव को जीतने का दावा किया है। इसके जवाब में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जनता एक बार फिर समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना देंगी। अखिलेश यादव का अंहकार टूटेगा। उनके हवा हवाई दावे की हवा निकल जायेगी।

क्योंकि सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक है। एक विशेष वार्ता में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का भ्रम मैनपुरी की जनता भी तोड़ेगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जब मुलायम सिंह जी थे भाजपा का कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं गया। इसके आलावा बसपा के गठबंधन के बावजूद वो बड़े अंतर से नहीं जीते। मैनपुरी के गरीब लोग जानते हैं कि सपा के हाथों में उनकी बरबादी है, जबकि भाजपा के साथ खुशहाली होगी। रघुराज शाक्य जमीनी नेता है। सपा का इतिहास मैनपुरी की जनता जानती है। सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक है। जमीन, मकान और बूथों पर कब्जा इनका इतिहास रहा है। चुनाव में इनकी हार सुनिश्चित है।

मैनपुरी में शिवपाल यादव का काफी दबदबा है, उनसे निपटने के लिए भाजपा की क्या रणनीति है, इस सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि शिवपाल जब से राजनीति में आए तब से भाजपा के विरोधी रहे हैं। उनके विरोध के बाद भाजपा चुनाव जीतती रही सरकार बनाती रही है। सपा का युग खत्म हो गया है। मुलायम सिंह जैसी क्वालिटी अब उनके परिवार में किसी सदस्य के पास नहीं है। सपा के तमाम वरिष्ठ नेता जब उनसे मिलने जाते हैं, तो तीन चार घंटे में बिना मिले चले आते हैं। यह चरित्र कोई राजनीतिक कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *